उत्तराखंड

उत्तराखंड : देहरादून रोड पर बने लोहे के संकरे पुल के बराबर में ही बनेगा नया पुल

Admin2
19 July 2022 11:51 AM IST
उत्तराखंड : देहरादून रोड पर बने लोहे के संकरे पुल के बराबर में ही बनेगा नया पुल
x

Image used for representational purpose

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मोहंड की पहाड़ियों में लगने वाले जाम से लोगों को अब मुक्ति मिल जाएगी। अंग्रेजों के जमाने के बने देहरादून रोड पर बने लोहे के संकरे पुल के बराबर में ही नया पुल बनेगा। जिसके लिए एनएचआई की ओर से वन विभाग से अनुमति ले ली गई है और जल्द ही पुल के निर्माण की प्रक्रिया शुरु हो जाएगा।देहरादून-दिल्ली हाईवे पर मोहंड से ढाई किलोमीटर आगे अंग्रेजों के जमाने का लोहे का पुल है। यही एक मात्र पुल है जो उत्तराखंड और यूपी को जोड़ता है। पुल अधिक पुराना और संकरा होने के कारण आए दिन जाम की समस्या रहती है। पुल के कारण करीब दो से ढाई किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है। अब लोगों को जल्द ही जाम से मुक्ति मिलने वाली है और उनका सफर सुगम हो जाएगा।

दरअसल एनएचएआई की ओर से लोहे के पुल के बराबर में बायी ओर एक नया पुल बनाया जाएगा। एनएचएआई की ओर से इसके लिए वन विभाग की अनुमति मांगी गई थी, जिसको पास कर दिया गया है। विभाग के अधिकारियों की माने तो टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है और जल्द ही पुल निर्माण का कार्य शुरु कर दिया जाएगा।
source-hindustan


Next Story