उत्तराखंड
उत्तराखंड: नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाया, गिरफ्तार
Gulabi Jagat
23 Sep 2022 4:45 PM GMT

x
उत्तराखंड न्यूज
दिनाँक 18/08/2022 को रुद्रपुर निवासी वादिनी xyz द्वारा अपनी 16 वर्षीय नाबालिक पुत्री को फेसल पुत्र वाहिद अब्बासी निवासी गांधी कालोनी रुद्रपुर द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में मुकदमा मु0अ0सं0 525/2022 धारा 363/366 भादवि0 पंजीकृत कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर द्वारा घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत नाबालिग की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु द्वारा तत्काल 07 टीमो का गठन किया गया। जिसमें 04 लोगों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था।
बीते दिन 22 सितंबर को पुलिस टीम द्वारा मुख्य आरोपी फैसल अब्बाशी निवासी गांधी कालोनी रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर को मय अपहृता सहित रामपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

Gulabi Jagat
Next Story