उत्तराखंड
Uttarakhand: चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, तीन नाबालिगों ने स्कूल में की हैवानियत
Tara Tandi
3 Sept 2024 11:28 AM IST
x
Uttarakhand उत्तराखंड: देवभूमि से एक बार फिर से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। उत्तराखंड के सितारगंज में तीन नाबालिगों ने एक चार साल की मासूम के साथ हैवानियत की है। बच्ची स्कूल से रोते-रोते घर आई तब परिजनों के पूछने पर बच्ची ने आपबीती बताई। इस घटना के बाद से इलाके मे हड़कंप मच गया है।
सितारगंज में चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म
ऊधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में चार साल मासूम बच्ची से तीन नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। आरोपियों की उम्र 9 साल, 11 और 14 वर्ष है। तीनों आरोपियों में से एक विशेष समुदाय का है। बवाल होने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने इलाके में भारी फोर्स तैनात कर दी है। दो आरोपियों को संरक्षण में ले लिया गया है। जबकि 14 वर्षीय विशेष समुदाय का किशोर फरार बताया जा रहा है।
स्कूल में बच्ची के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को सितारगंज के एक गांव की महिला पुलिस के पास पहुंची और उसने बताया कि उसकी चार साल की बेटी के साथ स्कूल के ही कुछ बच्चों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। महिला ने बताया कि बच्ची का एडमिशन नहीं हुआ था वो पढ़ने के लिए पास के ही सरकारी स्कूल जाया करती थी।
सोमवार को भी वो सुबह स्कूल गई थी। लेकिन करीब दो घंटे बाद वो रोते हुए घर वापस आ गई। जब महिला ने उस से रोने की वजह पूछी तो उसने बताया कि उसी के स्कूल में पढ़ने वाले कुछ लड़कों ने उसके निजि अंगों को हाथ लगाया। मासूम की आपबीती सुन महिला कोतवाली पहुंची। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया है।
TagsUttarakhand चार सालमासूम दुष्कर्मतीन नाबालिगोंस्कूल हैवानियतUttarakhand four yearsinnocent rapedthree minorsschool brutalityजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





