उत्तराखंड

Uttarakhand: टैक्सी लूटने को चली खूनी चाल, तमंचे से गोली मारकर मर्डर

Bharti Sahu 2
26 July 2024 12:21 PM IST
Uttarakhand: टैक्सी लूटने को चली खूनी चाल, तमंचे से गोली मारकर मर्डर
x


Uttarakhand उत्तराखंड:पांच दिन पूर्व टैक्सी ड्राइवर की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्यारोपियों के कब्जे से लूटी गई कार की चाबी, कागजात, तमंचा और खोका कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। यूपी के हरदोई निवासी राम नरेश का 24 वर्षीय पुत्र चंद्रपाल नोएडा में रहकर टैक्सी चलाने का कार्य करता था। 20 जुलाई को वह नोएडा से किसी यात्री को लेकर मेरठ आया था।
जिसके बाद ऑनलाइन उसे वहीं से हरिद्वार के लिए एक बुकिंग मिल गई थी, जिसमें दो यात्री सवार थे। पुलिस टीम ने गुरुवार को दोनों आरोपियों को मंगलौर देवबंद मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके द्वारा लूट के इरादे से मेरठ से टैक्सी बुक की गई थी रास्ते में उन्होंने टैक्सी लूटने का प्रयास किया तो चालक ने विरोध किया।
इस पर तमंचे से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।


Next Story