उत्तराखंड

उत्तराखंड : भूस्खलन से प्रदेशभर में 95 सड़कें बंद

Admin2
5 July 2022 2:52 PM IST
उत्तराखंड : भूस्खलन से प्रदेशभर में 95 सड़कें बंद
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : उत्तराखंड में हो रही बारिश की वजह से 95 सड़कें बंद चल रही हैं। इस वजह से स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों को खोलने के लिए 230 जेसीबी मशीनों को लगाया गया है। लोनिवि के प्रमुख अभियंता अयाज अहमद ने बताया कि रविवार तक राज्य में 116 सड़कें बंद थी।सोमवार को 59 सड़कें और बंद हो गई। जिससे कुल बंद सड़कों की संख्या 176 हो गई। उन्होंने बताया कि सोमवार देर सांय तक 80 सड़कों को खोल दिया गया था जिसके बाद अब बंद सड़कों की संख्या 95 रह गई है। उन्होंने कहा कि बंद सड़कों को जल्द से जल्द खोलने के निर्देश दिए गए हैं।

source-hindustan


Next Story