उत्तराखंड

Uttarakhand: 68 साल के दादा ने छह वर्षीय पोती को बनाया हवस का शिकार

Bharti Sahu 2
30 Jun 2024 11:49 AM IST
Uttarakhand: 68 साल के दादा ने छह वर्षीय पोती को बनाया हवस का शिकार
x
Uttarakhand उत्तराखंड: रिश्ते में दादा लगने वाले 68 वर्षीय बुजुर्ग ने छह वर्षीय पोती के साथ दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने आरोपित को गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
बच्ची के स्वजन किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। इस बीच आरोपित बुजुर्ग बच्ची के घर पहुंचा और मौके का फायदा उठाकर उसने बच्ची के साथ घिनौने हरकत को अंजाम दिया
थोड़ी देर बाद जब स्वजन घर लौटे तो बुजुर्ग उन्हें देख वहां से भाग खड़ा हुआ।बच्ची को रोते और उसकी हालत खराब देख स्वजन उसे फौरन उपचार के लिए हिमाचल के रोहडू स्थित अस्पताल ले गए।
वहां चिकित्सकों ने बच्ची के साथ गलत कार्य होने पर इसकी सूचना आराकोट पुलिस चौकी को दी। पीड़िता के पिता की शिकायत पर मोरी थाने में आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
Next Story