
x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : प्रदेश में 21 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि दो मरीज ठीक हुए हैं। 127 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में संक्रमितों की संख्या 92978 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 1173 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।सात जिलों में 21 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में नौ, उत्तरकाशी में तीन, नैनीताल में तीन, ऊधमसिंह नगर में दो, रुद्रप्रयाग में दो, हरिद्वार व चमोली जिले में एक-एक संक्रमित मिले हैं। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। दो संक्रमित ठीक हुए हैं।
Next Story





