उत्तराखंड

Uttarakhan Crime: घरेलू काम की बहस,छोटे ने चापड़ से काट डाला बड़े भाई का गला

Bharti Sahu 2
15 Aug 2024 11:22 AM IST
Uttarakhan Crime:  घरेलू काम की बहस,छोटे ने चापड़ से काट डाला बड़े भाई का गला
x
Uttarakhan Crime: छोटे भाई ने सोते समय चापड़ से बड़े भाई का गला काट कर हत्या की थी। साथ ही हत्या को आत्महत्या दिखाने व साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। मामले का पर्दाफाश देहरादून के एसएसपी ने किया। जौनसार-बावर में भाई की हत्या का यह पहला मामला है। निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चापड़ खून से सने कपड़े चादर घटनास्थल के पास से बरामद कर लिए गए हैं। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घरेलू काम को लेकर हुए छोटे से विवाद पर हत्या की गई थी। जौनसार-बावर में भाई की हत्या का यह पहला मामला है। पुलिस जांच में मृतक के गले में गंभीर चोट के निशान मिले।
Next Story