उत्तराखंड

अनावश्यक रूप से विवाद नहीं करना चाहिए, न्यायालय का निर्णय सबको मान्य होगा: महेन्द्र भट्ट

Admin Delhi 1
8 Aug 2022 6:43 PM IST
अनावश्यक रूप से विवाद नहीं करना चाहिए, न्यायालय का निर्णय सबको मान्य होगा: महेन्द्र भट्ट
x

देहरादून न्यूज़: कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय की जमीन को राजनीतिक मुद्दा बना दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा पर आरोप लगाये थे कि भाजपा ने राजनीतिक प्रभाव के चलते सरकारी जमीन को अपने नाम करवा ली थी। उन्होंने मसूरी बाईपास रोड पर स्थित भाजपा की जमीन के मामले में मीडिया से बात की थी। इसी मामले पर सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो मामला कोर्ट में विचाराधीन हो, उस पर अनावश्यक रूप से विवाद नहीं करना चाहिए। न्यायालय का निर्णय ही सबको मान्य होता है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भट्ट सोमवार से तीन दिवसीय कुमाऊं दौरे रहेंगे। हरिद्वार में प्रवास करेंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। मंगलवार को उधम सिंह जनपद के प्रवास पर रहेंगे। उसके बाद हल्द्वानी में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद बैठक में शामिल होने दिल्ली जाएंगे।

Next Story