उत्तराखंड

लोहियाहेड पावर हाउस की जाली में अज्ञात युवक का मिला शव

Admin Delhi 1
24 Sep 2022 2:35 PM GMT
लोहियाहेड पावर हाउस की जाली में अज्ञात युवक का मिला शव
x

खटीमा न्यूज़: शारदा नहर में लोहियाहेड पावर हाउस की जाली में एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। जिसका कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।

पुलिस के अनुसार 21 सितंबर की दोपहर लोहियाहेड पावर हाउस की जाली में 55 वर्षीय व्यक्ति का फूला हुआ शव, नीले रंगी टी शर्ट पहने बरामद हुआ था। जिसे शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखा गया था। लेकिन, इन तीन दिनों में कोई शिनाख्त के लिए नहीं पहुंचा। शनिवार को लोहियाहेड पुलिस चौकी के संजय गहतोड़ी, पुष्कर भंडारी ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।

Next Story