उत्तराखंड

केंद्रीय रक्षा मंत्री अजय भट्ट भी रन फॉर यूनिटी में हुए शामिल

Admin Delhi 1
31 Oct 2022 11:21 AM GMT
केंद्रीय रक्षा मंत्री अजय भट्ट भी रन फॉर यूनिटी में हुए शामिल
x

हल्द्वानी न्यूज़: लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर हल्द्वानी में भी रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया। इसमें शहर के बच्चे से लेकर युवा-बुजुर्ग सभी शामिल हुए और एकता का संदेश दिया। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट भी इस आयोजन में शामिल हुए। रन फॉर यूनिटी का आयोजन सोमवार को युवा कल्याण विभाग की ओर से मिनी स्टेडियम में किया गया था। इसके तहत साइकिल रेस व दौड़ हुई। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लौह पुरुष पटेल ने देश को एक सूत्र में बांधने का महत्वपूर्ण काम किया। जब देश में छोटी-छोटी रियासतें थी। उन्हेांने सभी को भारत में मिलाकर राष्ट्रीय एकता व अखंडता को मजबूत किया। यही कारण है कि देश आज पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री ने कहा कि आज जहां रक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं। वहीं खेलकूद के तहत भी भारत इतिहास रच रहा है। हमारे देश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रेरित करना वाला है। भारत सरकार व राज्य सरकार खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, चंदन बिष्ट, भुवन जोशी, प्रताप बिष्ट, रेनू अधिकारी आदि शामिल रहे। नैनीताल में पर्यटन विभाग और शहर की रन टू लिव संस्था ने रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया। मल्लीताल पंत पार्क से जिला पर्यटन अधिकारी बिजेंद्र पांडे और रन टू लिव संस्था सचिव हरीश तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। दौड़ में शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों के साथ ही 60 युवाओं ने प्रतिभाग किया। माल रोड तल्लीताल से वापस पंत पार्क में दौड़ का समापन किया गया। बिजेंद्र पांडे ने बताया कि दौड़ से पूर्व प्रतिभागियों को संस्था की ओर से टी-शर्ट वितरण किए गए।

Next Story