उत्तराखंड

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी

Admindelhi1
29 Sept 2026 7:45 AM IST
सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी
x
सांस्कृतिक दल ने लोकगीत और नाट्य के जरिए ग्रामीणों को किया जागरूक

पौड़ी गढ़वाल: भारत निर्वाचन आयोग पर कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची में बदलाव के आरोपों को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने पौड़ी में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय का घेराव कर निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग उठाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूचियों से जुड़े मामलों में उठ रहे सवालों का निर्वाचन आयोग को स्पष्ट जवाब देना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने की मांग के साथ उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों तथा मतदाता सूचियों में किए गए बदलावों की स्वतंत्र एवं व्यापक समीक्षा कराने की मांग की।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी तरह के बदलाव को लेकर यदि सवाल उठ रहे हैं तो निर्वाचन आयोग को तथ्यों के साथ स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही और निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर अपनी आवाज उठाती रहेगी।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन की प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक दलों और आम मतदाताओं के बीच किसी तरह का भ्रम नहीं रहना चाहिए। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों और निर्णयों की जांच सार्वजनिक रूप से स्पष्ट करने की मांग भी उठाई।

प्रदर्शन में राजपाल बिष्ट, लता रावत, मोहित सिंह, तामेश्वर आर्य, अजय पटवाल, गजपाल गुसाईं, कुलदीप रावत, दिनेश कोहली, यशोदा नेगी, संजय रावत,भरत रावत समेत पौड़ी, श्रीनगर और चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्रों के बीएलए-2 मौजूद रहे।

Next Story