उत्तराखंड

व्यापार मंडल अध्यक्ष तपन रावत के नेतृत्व में व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ किया जमकर प्रदर्शन

Admin Delhi 1
17 Sept 2022 8:26 PM IST
व्यापार मंडल अध्यक्ष तपन रावत के नेतृत्व में व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ किया जमकर प्रदर्शन
x

पिथौरागढ़ न्यूज़: पिथौरागढ़ व्यापार मंडल अध्यक्ष तपन रावत के नेतृत्व में व्यापारियों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया। कहा कि नगर में पंचर, ऑटोमोबाइल, रिपेयरिंग की दुकान संचालकों का 10 हजार रुपये का चालान किया गया है, जो गलत है। पीड़ित दुकानदार 10 हजार की राशि भरने के लिए असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि वाहनों में हवा भराने का काम सड़क पर ही किया जाता है। रिपेयरिंग या कुछ छोटे कार्यों को जल्दी में सड़क किनारे ही किया जाता है। कुछ भारी कार्यों के लिए वाहनों को वर्कशॉप में ही बनाया जाता है।

दुकान के चालान की कार्रवाई से पहले पुलिस को नोटिस देना चाहिए था। इस दौरान व्यापारियों ने पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ आक्रोश जताया। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष पवन जोशी, महामंत्री जनक जोशी, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष अजय रावत, संयुक्त सचिव हरिओम धामी, मुकेश महर, दीप्ति बिष्ट, नवल किशोर रावल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Next Story