उत्तराखंड

गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार

Admin4
2 May 2023 10:22 AM GMT
गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार
x
नैनीताल। नैनीताल में एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गये। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दरअसल, घटना सोमवार की रात धानाचूली-पहाड़पानी मोटर मार्ग के चौरलेख के पास हुई।
धारी पुलिस चौकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि रात करीब 11 बजे एक ऑल्टो कार लोहाघाट से धारी की ओर जा रही थी। जिसमें सवार सभी लोग एक पारिवारिक कार्यक्रम में लोहाघाट गए हुए थे। वहां से लौटते समय चौरलेख के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पदमपुरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
डॉ. जयमाला ने बताया कि नवीन चंद्र पुत्र सेवक राम निवासी ग्वालाकोट (अघरिया) की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। वहीं विमला देवी, ईश्वरी राम, दीपक चंद्र, बुद्धि राम और गीता के घायल होने पर प्राथमिक उपचार किया गया। जिसमें तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है। मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा जा रहा है।
Next Story