
x
ऊधमसिंहनगर: उधम सिंह नगर की नानकमत्ता पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से डेढ़ लाख रुपये लागत की 14 ग्राम स्मैक बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक महिला शामिल है।
उधम सिंहनगर में पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है इस क्रम में नानकमत्ता पुलिस ने सोमवार शाम को चेकिंग के दौरान सिद्धा नवादिया हाईवे के पास एक मोटर साइकिल सवार दो संदिग्धों को रोका।संदिग्धों में एक पुरुष सोनू सिंह तथा दूसरी महिला सुनीता कौर थी। तलाशी के दौरान पुलिस को उनके पास से 14 ग्राम स्मैक बरामद हुई जिसकी बाजार में 1.5 लाख रुपये कीमत है।
एस एस पी अजय गणपति ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ नानकमत्ता कोतवाली में मुकदमा कायम कराया गया है और पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रखेगी।
Tagsऊधमसिंहनगरनशा तस्करीपुलिसबड़ी कार्रवाईक्राइम न्यूज़Udham Singh Nagardrug traffickingpolicemajor actioncrime newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





