Udhamsinghnagar: हिरासत से भागने का प्रयास कर रहे आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

उधमसिंहनगर: गैंगरेप के दो आरोपित पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गए हालांकि पुलिस ने आरोपिताें को तत्काल दबोच लिया। इस बीच नाराज लोगों ने पुलिस के सामने ही आरोपिताें की पिटाई की।
शनिवार को एक युवती के साथ हुए गैंग रैप के तीन आरोपिताें को पुलिस ने सोमवार रात को एक मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी गुरबाज सिंह पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया था जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जबकि दो अन्य आरोपी जोगा सिंह और रविंद्र सिंह को आज मंगलवार को पुलिस क्राइम सीन के लिए घटना स्थल पर ले गई थी।
घटना स्थल से वापिस लौटते समय पुलिस की गाड़ी गुरुनानक स्कूल के पास खराब हो गई। पुलिस टीम दूसरी गाड़ी आने का इंतजार कर ही रही थी कि अचानक दोनों आरोपी पुलिस के चंगुल से निकल कर फरार हो गए। आरोपिताें को भागता देखकर पुलिस सकते में आ गई लेकिन फिर पुलिस ने आनन फानन में दोनों आरोपियों को धर दबोचा और उनकी लाठी डंडो से पिटाई की। इस बीच गैंगरेप की घटना से नाराज लोगों भी इक्कठा हो गये और उन्होंने भी आरोपियों की पिटाई की। इधर इस घटना के बाद पुलिस के अफसर कुछ भी बोलने से बच रहे है।





