उत्तराखंड
Udhamsingh Nagar:11 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म , केस दर्ज
Tara Tandi
1 March 2025 3:41 PM IST

x
Udhamsingh Nagar ऊधमसिंह नगर: जिले के नानकमत्ता से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मंदिर जाने के लिए अपनी सहेली के साथ निकली 11 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोपी युवक बालिका को बहला फुसलाकर खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने से पहले आरोपी भाग गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएस व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
बृहस्पतिवार को 11 वर्षीय नाबालिग अपनी सहेली के साथ मंदिर जा रही थी। आरोप है कि ग्राम खेमपुर थाना नानकमत्ता निवासी लखविंदर सिंह उर्फ शामू उसे बहला फुसलाकर अपने साथ गेहूं के खेत में ले गया। इस दौरान उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग की चीख सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग गया।
जानकारी मिलने पर नाबालिग के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस की सहायता से नाबालिग को अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 64 व पॉक्सो अधिनियम की धारा 5/6 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। इस संबंध में सीओ विमल रावत से फोन पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।
TagsUdhamsingh Nagar11 वर्षीय बालिका दुष्कर्मकेस दर्ज11 year old girl rapedcase registeredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





