उत्तराखंड

Udham Singh Nagar: संसदीय सीट पर सांसद चुनने में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की अधिक रुचि

Tara Tandi
27 March 2024 8:11 AM GMT
Udham Singh Nagar: संसदीय सीट पर सांसद चुनने में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की अधिक रुचि
x
नैनीताल : ऊधम सिंह नगर संसदीय सीट पर सांसद चुनने में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की अधिक रुचि रहती है। पिछले चुनाव में संसदीय क्षेत्र की 14 विधानसभा सीटों में से दस सीटों पर आधी आबादी ने रिकॉर्ड तोड़ मतदान कर पुरुषों को पीछे छोड़ दिया था। ऐसे में आधी आबादी को जिस प्रत्याशी ने साध लिया, उसकी जीत तय है।
दो जिलों वाले इस संसदीय क्षेत्र में नैनीताल जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र नैनीताल, भीमताल, हल्द्वानी, कालाढूंगी व लालकुआं और ऊधम सिंह नगर के नौ विस क्षेत्र जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता व खटीमा शामिल हैं। इन 14 विधानसभा क्षेत्रों में इस बार करीब 20 लाख 12 हजार 265 मतदाता हैं। इनमें लगभग नौ लाख 67 हजार 183 महिला मतदाता हैं। वर्ष 2019 में करीब 18 लाख 28 हजार 433 मतदाता थे। इस बार करीब एक लाख 83 हजार 832 मतदाता बढ़े हैं। इनमें युवा, महिला वोटरों की भी संख्या में इजाफा हुआ है। संसदीय सीट पर भले ही महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले कम हो, लेकिन पिछले चुनाव को देखें तो महिलाओं की मतदान में भागीदारी अधिक थी।
हल्द्वानी, काशीपुर, बाजपुर और सितारगंज विधानसभा सीट को छोड़ 10 विधानसभा क्षेत्रों में सांसद चुनने में पुरुषों से आगे थीं महिलाएं
ऊधमसिंह नगर
विस सीट मत प्रतिशत पुरुष महिला
जसपुर 72.73 71.32 74.13
गदरपुर 75.96 75.72 76.19
रुद्रपुर 68.20 67.53 68.87
किच्छा 69.13 68.93 69.33
नानकमत्ता 74.05 71.62 76.47
खटीमा 72.24 68.98 75.50
नैनीताल जिला
लालकुआं 69.50 67.76 71.41
भीमताल 59.48 58.44 60.69
नैनीताल 55.29 52.89 57.99
कालाढूंगी 66.87 64.35 69.53
विस पुरुष महिला कुल मतदाता
जसपुर 70609 62330 132946
काशीपुर 90300 83639 173941
बाजपुर 83405 76671 160082
गदरपुर 77067 72099 149170
रुद्रपुर 105632 95477 201112
किच्छा 76292 69141 145436
सितारगंज 67046 61296 128348
नानकमत्ता 63351 61111 124464
खटीमा 64425 60234 124665
लालकुआं 65232 60745 125979
भीमताल 55758 47645 103403
नैनीताल 58405 52254 110629
हल्द्वानी 80755 75238 156000
कालाढूंगी 92656 89303 181965
Next Story