उत्तराखंड

Udham Singh Nagar: सड़क हादसे में महिला का हाथ कटा, उत्तराखंड में डंपर की टक्कर से चार घायल

Admindelhi1
11 April 2025 4:09 PM IST
Udham Singh Nagar: सड़क हादसे में महिला का हाथ कटा, उत्तराखंड में डंपर की टक्कर से चार घायल
x
"महिला की हालत नाजुक"

ऊधम सिंह नगर: किच्छा के आदित्यनाथ चौक पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बाजपुर से बजरी लेकर जा रहे एक डंपर ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी, जिससे ई-रिक्शा में सवार एक महिला समेत चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे में महिला का एक हाथ बाजू से कटा और दूसरा हाथ कुचल गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

घायल महिला की पहचान राजकुमारी (35) पत्नी संजीत निवासी पंजाबी मोहल्ला नई बस्ती वार्ड नंबर 16 किच्छा के रूप में हुई है। हादसे में उनका एक हाथ बाजू से कट गया, जबकि दूसरा हाथ कुचल गया। इसके अलावा उनकी दोनों आंखों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा सड़क क्रॉस कर रहा था तभी हादसा हो गया।

हादसे में ई-रिक्शा चालक गोविंद का बाएं पैर का अंगूठा कट गया है, जबकि दो अन्य घायलों को भी अस्पताल लाया जा रहा है।

Next Story