उत्तराखंड
Udham Singh Nagar: अनियंत्रित बाइक खंबे से टकराई, भीषण हादसे में युवक की मौत
Tara Tandi
8 April 2025 4:44 PM IST

x
Udham Singh Nagar उधम सिंह नगर : सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. बीती रात एक युवक की बाइक खंबे से टकरा गई. हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई.
अनियंत्रित बाइक खंबे से टकराई
घटना बीती रात करीब ढाई बजे की है. मृतक की पहचान मुकेश मंडल (26) पुत्र मुकेश मंडल निवासी उदय नगर के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार मुकेश लाइफ लाइन हॉस्पिटल में किसी परिचित की डिलीवरी के लिए गया था. वहीं से वह एक सफाई कर्मचारी को छोड़ने के लिए सुंदरपुर गांव चला गया. वहां से लौटने के दौरान एस-एंड मोड़ पर बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण वह मोड़ नहीं काट पाया और सीधा खेत में लगे खंबे से टकरा गया.
भीषण हादसे में युवक की दर्दनाक मौत
टक्कर इतनी भीषण थी की मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई. सुबह करीब 5 बजे जब स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले तो उन्हें खेत में एक बाइक गिरी हुई दिखाई दी. पास जाकर देखने पर युवक मृत अवस्था में मिला. उन्होंने तत्काल पुलिस और ग्राम प्रधान को इसकी सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
TagsUdham Singh Nagarअनियंत्रित बाइक खंबे टकराईभीषण हादसेयुवक मौतuncontrolled bike collided with the polehorrific accidentyoung man diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





