उत्तराखंड

Udham Singh Nagar: मदरसों के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी, बाजपुर में पांच और सील

Admindelhi1
3 Sept 2026 11:27 AM IST
Udham Singh Nagar: मदरसों के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी, बाजपुर में पांच और सील
x
मदरसों पर लगातार कार्रवाई, बाजपुर में पांच और संस्थान सील

उधमसिंह नगर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में प्रदेश में शिक्षण संस्थानों को निर्धारित नियमों और मानकों के अनुरूप संचालित कराने के लिए प्रशासनिक कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में उधमसिंह नगर जिले के बाजपुर परगना क्षेत्र में प्रशासन ने बुधवार को पांच और मदरसों को सील कर दिया।

प्रशासन के अनुसार, कार्रवाई आवश्यक मान्यता, पंजीकरण और निर्धारित मानकों के अनुपालन से जुड़े मामलों की जांच के बाद की गई। जिन संस्थानों पर कार्रवाई हुई, उनमें मदरसा गुलशन इस्लाम, कनोरा-बाजपुर; मदरसा जामिया हनकिया रजा उल उलूम, चकरपुर; मदरसा जामिया फातिमा जेहरा, जगन्नाथपुर-बाजपुर; मदरसा मोईनुल उलूम, मोहल्ला गांधीनगर, केलखेड़ा तथा मदरसा हुज्जतुल इस्लाम, गुमसानी रोड, बाजपुर शामिल हैं।

प्रशासन की ओर से क्षेत्र में संचालित अन्य संस्थानों का भी निरीक्षण और सत्यापन किया जा रहा है। जांच के दौरान निर्धारित प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संस्थान के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सरकार का कहना है कि विद्यार्थियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकता है। इसके लिए सभी शिक्षण संस्थानों का निर्धारित मान्यता, पंजीकरण, भवन एवं सुरक्षा संबंधी प्रावधानों तथा अन्य आवश्यक मानकों का पालन करना अनिवार्य है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा व्यवस्था में नियमों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी और कानून सभी संस्थानों पर समान रूप से लागू होगा। बाजपुर में पांच मदरसों को सील किए जाने के बाद प्रशासन ने संकेत दिया है कि जांच एवं निरीक्षण का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Next Story