उत्तराखंड
Udham Singh Nagar: खनन डंपर ने ली युवक की जान, मौके पर बवाल
Tara Tandi
20 April 2025 3:01 PM IST

x
Udham Singh Nagar उधमसिंह नगर : खनन सामग्री से लदे डंपर ने एक युवक की जान ले ली. टैगोर नगर निवासी सागर मंडल की रविवार को सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई. जिसके बाद पूरे क्षेत्र में मातम और गुस्से का माहौल है.
डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत
घटना शक्तिफार्म क्षेत्र की है, जहां अवैध खनन से जुड़े डंपरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार सागर मंडल सड़क पार कर रहा था, तभी रफ्तार से आ रहे रेत से लदे डंपर ने युवक को कुचल दिया. हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक के परिवार ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार अवैध खनन हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं.
जनता में आक्रोश
हादसे के बाद नाराज़ ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया. नगर पंचायत शक्तिगढ़ के अध्यक्ष सुमित मंडल खुद धरने पर बैठ गए हैं. उनके साथ सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग भी जुटे हुए हैं. पीड़ित परिजनों ने चेतावनी दी है कि अगर क्षेत्र में अवैध खनन नहीं रुका तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा. गौरतलब है कि नगर पंचायत शक्तिगढ़ क्षेत्र में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं. बावजूद इसके प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.
TagsUdham Singh Nagar खनन डंपरली युवक जानमौके बवालUdham Singh Nagar mining dumpertook the life of a young manchaos at the spotजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





