उत्तराखंड

Udham Singh Nagar: सीएम धामी ने किया पूर्णागिरि मंदिर के जीर्णोद्धार का शिलान्यास

Tara Tandi
2 Nov 2024 4:59 PM IST
Udham Singh Nagar: सीएम धामी ने किया पूर्णागिरि मंदिर के जीर्णोद्धार का शिलान्यास
x
Udham Singh नगर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा में 2.54 करोड़ की लागत से प्राचीन मां पूर्णागिरि मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के कार्य का शिलान्यास किया.
सीएम धामी ने किया पूर्णागिरि मंदिर के जीर्णोद्धार का शिलान्यास
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खटीमा के ग्राम नगला तराई में 2.54 करोड़ की लागत के प्राचीन मां पूर्णागिरि मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के कार्य का शिलान्यास किया.
पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
सीएम धामी ने कहा इस निर्माण कार्य से न केवल मंदिर की भव्यता में वृद्धि होगी बल्कि यह क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को भी संरक्षित करने में यह विशेष भूमिका निभाएगा. जीर्णोद्धार के बाद मंदिर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलेगा.
Next Story