उत्तराखंड
Udham Singh Nagar: स्मैक के साथ पकड़े गए आरोपी, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों में
Tara Tandi
10 May 2025 6:59 PM IST

x
Udham Singh Nagar उधम सिंह नगर: जिले की नानकमत्ता पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से 58 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई जा रही है.
लाखों की स्मैक के साथ दो तस्कर अरेस्ट
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलवंत और महेंद्र के रूप में हुई है, जिन्हें पुलिस ने नानकमत्ता क्षेत्र के ग्राम जोगीठेरा से दबोचा है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि ये दोनों आरोपी नानकमत्ता, खटीमा और सितारगंज क्षेत्र में स्मैक की सप्लाई किया करते थे.
नशे से अर्जित अवैध संपत्ति की भी जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब आरोपियों की नशे से अर्जित अवैध संपत्ति की भी जांच कर रही है. मामले को लेकर ऊधमसिंहनगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जाएगा. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में नशा कारोबारियों में हड़कंप मचा है.
TagsUdham Singh Nagarस्मैक पकड़े गए आरोपीअंतरराष्ट्रीय बाजारकीमत लाखोंsmack accused arrestedinternational marketworth lakhsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





