उत्तराखंड

UBTER JEEP 2022 : उत्तराखंड में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का नोटिस जारी, पढ़े पूरी खबर

Deepa Sahu
25 Jan 2022 12:34 AM IST
UBTER JEEP 2022 : उत्तराखंड में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का नोटिस जारी, पढ़े पूरी खबर
x
उत्तराखंड टेक्निकल एजुकेशन बोर्ड रुड़की (UBTER) ने संयुक्त पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (JEEP) 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन का लिंक एक्टिव कर दिया है.

उत्तराखंड टेक्निकल एजुकेशन बोर्ड रुड़की (UBTER) ने संयुक्त पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (JEEP) 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन का लिंक एक्टिव कर दिया है. संयुक्त पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 21 जनवरी से शुरू हो गई है. प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 31 जनवरी 2022 है. संयुक्त पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के जरिए इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, फैशन डिजाइनिंग और फॉर्मेसी जैसे कोर्स में एडमिशन होंगे. इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट ubter.in पर जाकर करना है.

UBTER Polytechnic JEEP 2022 : आवश्यक योग्यता

पॉलिटेक्निक कोर्स में एडमिशन के लिए छात्रों को उत्तराखंड के ही किसी कॉलेज से 10वीं या 12वीं पास होना चाहिए. छात्र के 10वीं में कम से कम 50 फीसदी अंक होने जरूरी हैं.

आवेदन शुल्क-

एससी/एसटी-500 रुपये
अन्य- 800 रुपये

चयन प्रक्रिया
पॉलिटेक्निक कोर्स में एडमिशन मेरिट के आधार पर होगा. मेरिट में नाम आने पर काउंसलिंग कराना होगा.


Next Story