
x
Dehradun देहरादून : ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बागवान और लक्षमोली के बीच शनिवार को एक हादसे में दो सिख तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। टाटा 407 ट्रक (वाहन संख्या UK14CA-0219)ने रॉन्ग साइड से आते हुए विपरीत दिशा से आ रही स्पलेंडर बाइक (वाहन संख्या PB23AA-9869) को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। ट्रक रामकिशोर पुत्र नंदकिशोर (निवासी ग्राम बिद्याणी, पोस्ट चाई दमराडा, थाना यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल) चला रहा था। कोतवाली प्रभारी कीर्तिनगर देवराज शर्मा ने बताया कि शनिवार को ट्रक चालक रामकिशोर निवासी ग्राम बिद्याणी पट्टी उदयपुर, थाना यमकेश्वर जिला पौड़ी गढ़वाल, ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर आ रहा था।
इसी दौरान बागवान और लक्षमोली के बीच गलत दिशा से आ रहे ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। बताया कि बाइक में दो सिख यात्री सवार थे जो हेमकुंड साहिब से यात्रा कर वापस ऋषिकेश की ओर जा रहे थे।
Tagsहेमकुंडयुवकोंटक्करमौतHemkundyouthcollisiondeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





