उत्तराखंड

रंगोत्सव पर दो युवक गंगनहर में डूबे, मचा कोहराम

Admin Delhi 1
9 March 2023 10:13 AM GMT
रंगोत्सव पर दो युवक गंगनहर में डूबे, मचा कोहराम
x

देहरादून: उत्तराखंड के रूड़की जिले में रंगोत्सव के अवसर पर अलग अलग जगहों पर नहाने गए डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों की गंगनहर में तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।

बता दें कि रूड़की जिले में सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी विनय (22) बुधवार को अपने दोस्तों के साथ सोलानी पार्क के पास गया था। वह गंगनहर किनारे घाट पर नहा रहा था। अचानक नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह गंगनहर में डूबने लगा। उसके दो दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह विफल रहे।

उधर, रुड़की के शेखपुरी निवासी 28 वर्षीय रजत भी अपने एक दोस्त के साथ नगर निगम पुल के पास गंगनहर में नहाने गया था। नहाते समय अचानक वह गंगनहर के बीच में पहुंच गया और देखते ही देखते डूब कर लापता हो गया। सूचना मिलते ही दोनों स्थानों पर पुलिस पहुंची और दोनों युवकों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

परिजन भी अपने स्तर से दोनों को गंगनहर में तलाश कर रहे हैं। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि दोनों युवकों की तलाश जारी है। जल पुलिस के साथ मिलकर दोनों की तलाश की जा रही है।

Next Story