उत्तराखंड

दो मरीजों को नाव से कोसी नदी पार करायी गयी

Admin Delhi 1
13 Sep 2023 7:03 AM GMT
दो मरीजों को नाव से कोसी नदी पार करायी गयी
x

नैनीताल: नैनीताल जिले के अंतिम छोर पर स्थित चुउकुम गांव बरसात के दिनों में मुख्य धारा से कट जाता है। ऐसे में मंगलवार को दो मरीजों को राफ्ट के सहारे कोसी नदी पार कर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

चुकुम गांव के पूर्व प्रधान जसीराम ने बताया कि मां घुंघरी देवी के हाथ में चोट लगी है। गांव की चंपा देवी भी पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थीं। उन्होंने मामले की जानकारी क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक रणवीर सिंह चौहान को फोन पर दी। इसके बाद प्रशासन ने राफ्ट टीम को चुकुम गांव भेजा. राफ्ट टीम के मनोहर सिंह ऐरी, विनोद धामी, ललित जोशी, भुवन सामंत, राहुल जोशी ने दोनों मरीजों को राफ्ट की मदद से कोसी नदी पार कराई। तब जाकर दोनों मरीजों को इलाज मिल सका।

Next Story