उत्तराखंड

भूस्खलन से कैंप में दबे हरियाणा के परिवार के दो और शव बरामद

Rani Sahu
16 Aug 2023 4:51 PM GMT
भूस्खलन से कैंप में दबे हरियाणा के परिवार के दो और शव बरामद
x
ऋषिकेश: उत्तराखंड में रविवार को मूसलाधार बारिश से पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के जोग्याणा गांव के समीप हुए भूस्खलन में दबे हरियाणा के परिवार में से दो और सदस्यों के शव बरामद हुए हैं। इस हादसे में परिवार के पांच लोगों की जान चली गई।
बता दें कि मलबे की चपेट में आने से रवाड़ा में नाइट पैराडाइज कैंप क्षेत्र जमींदोज हो गया था। एक कैंप के अंदर सेक्टर-चार 1756, कुरुक्षेत्र, हरियाणा के एक ही परिवार के पांच लोग दब गए थे, जबकि परिवार की आठ साल की बच्ची कृतिका को सकुशल बचा लिया गया था।
बीते तीन दिनों में यहां से तीन लोगों कमल वर्मा(36)पुत्र स्व. अशोक कुमार वर्मा, निशा वर्मा(32)पत्नी कमल वर्मा, विशाल उर्फ मोंटी(24) के शव बरामद हो चुके थे। जबकि दो लोगों निशांत वर्मा(18) पुत्र रवि वर्मा, निर्मित वर्मा(9) पुत्र कमल वर्मा के शव आज बरामद हुए हैं।
Next Story