उत्तराखंड

घर की छत से गिरने के दो मामले, वृद्धा के आत्मदाह के प्रयास से सनसनी

Admindelhi1
10 Nov 2026 5:28 PM IST
घर की छत से गिरने के दो मामले, वृद्धा के आत्मदाह के प्रयास से सनसनी
x
छत से गिरने और आग लगाने की घटनाओं से मची हलचल

जोधपुर: शहर में अलग अलग स्थानों पर दो युवक अपने घरों की छत से गिर गए। अस्पताल में उपचार के बीच उनकी मौत हो गई। एक वृद्ध महिला ने खुद पर केरोसीन डाल कर आग लगा दी। वह भी चल बसी। जबकि एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

बनाड़ पुलिस ने बताया कि गुजरावास खुर्द के रहने वाले श्यामलाल पुत्र नारायणराम प्रजापत ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका चचेरा भाई गुजरावास खुर्द निवासी 36 वर्षीय भींयाराम पुत्र ओमाराम 7 नवंबर को घर की छत से गिर गया था। पता लगने पर बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।

इधर खाण्डा फलसा पुलिस ने बताया कि चांदणा भाखर देवी रोड के रहने वाले जालमपुरी पुत्र मूलपुरी ने रिपोर्ट दी कि उसका रिश्तेदार खतेनियो का तला गिड़ा बालोतरा निवासी 38 वर्षीय नारायणपुरी पुत्र रूपपुरी उम्मेद अस्पताल के पास में घर की छत से गिर गया। घायल होने पर अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई।

इधर भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि मधुबन हाउसिंग बोर्ड एरिया में रहने वाली 77 साल की एक वृद्धा ने 6 नवंबर को अपने गाउन पर केरोसीन उड़ेल लिया, फिर मोमबत्ती से खुद को आग लगा दी। वृद्धा के गंभीर रूप से घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वृद्धा की अस्पताल में बाद में मौत हो गई। उसकी पुत्री ने मर्ग की रिपोर्ट दी।

लूणी पुलिस के अनुसार बागड़ों की ढाणी कांकाणी निवासी 43 साल के सुरेश पुत्र डंूगरराम ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकु शी कर ली। परिजन को पता लगने पर उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। मृतक के भाई राजूराम ने मर्ग की रिपोर्ट दी।

भूल से पी दीमक की दवाई, मौत :

बासनी पुलिस के अनुसार मूलत: ब्यावर के मसूदा स्थित साकेत नगर हाल फैक्ट्री श्रमिक सोहनसिंह पुत्र प्रेमसिंह ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके भाई नारायण सिंह ने 26 अक्टूबर को दीमक की दवाई भूल से पी ली थी। जिसको तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल में भर्ती कराया, बाद में उपचार के बीच उसकी मौत हो गई। उसका भाई डीपीएस सर्किल स्थित एक पैकेजिंग फैक्ट्री में कार्यरत था।

Next Story