उत्तराखंड

210 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार, तीन फरार

Admin4
12 July 2023 2:24 PM GMT
210 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार, तीन फरार
x
काशीपुर। प्रतिबंधित मांस के साथ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, उनके पास से पुलिस ने 210 किलो मांस व औजार बरामद किये हैं, जबकि मौके से तीन लोग फरार हो गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गो संरक्षण स्क्वाड परिक्षेत्रीय कार्यालय किच्छा और पैगा चौकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम गुलड़िया में ढेला नदी के किनारे छापा मारा। जहां पुलिस ने दो लोगों को 210 किलो प्रतिबंधित मांस, औजार व तराजू के साथ गिरफ्तार किया, जबकि मौके से तीन लोग भाग गये।
पकड़े गये आरोपियों ने अपना नाम शौकीन निवासी ग्राम पीपलसाना थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद, यूपी और जाकिर निवासी ग्राम गुलड़िया थाना आईटीआई बताया। फरार आरोपियों में सद्दाम व हुसैनी निवासी फरीदनगर थाना ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद और नूरा निवासी ग्राम गुलड़िया थाना आईटीआई शामिल हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। सभी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गये आरोपियों को कोर्ट में पेश किया।
Next Story