उत्तराखंड

दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ने लगाया फांसी

Shreya
9 July 2023 5:23 PM IST
दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ने लगाया फांसी
x

देहरादून से दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। महिला ने पति और ससुराल पक्ष वालों से परेशान होकर मौत क गले लगा लिया। मृतका के मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति और सास पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर लगाया मौत को गले

मामला डालनवाला क्षेत्र के बलबीर रोड का है। जानकारी के मुताबिक डालनवाला इंस्पेक्टर एनके भट्ट ने बताया कि सूचना मिली थी की महिला ने कमरा बंद कर चुन्नी के सहारे पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक ससुराल पक्ष के लोग मृतका को पंखे से उतारकर कोरोनेशन अस्पताल पहुंचा दिया था।

चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान रिनी वर्मा पत्नी पंकज वर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के मायके पक्ष के लोंगों ने मृतका के पति और उसकी सास पर हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया।

दहेज के लिए किया जाता था उत्पीड़न

मृतका के मायके पक्ष ले लोंगों ने तहरीर देते हुए कहा कि उनका उनकी बेटी का पति और सास की प्रताड़ना के कारण ही रिनी ने आत्महत्या की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति पंकज वर्मा और सास जगवंती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मायके पक्ष के लोंगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इसके साथ ही उसका पति दूसरी शादी करने की धमकी देता था। आत्महत्या करने से पहले रिनी ने उन्हें फोन किया था।

Next Story