उत्तराखंड

देवभूमि उत्तराखंड में 12 अगस्त को 103 निकायों में एक साथ फहराया जाएगा तिरंगा

Admin Delhi 1
10 Aug 2022 2:21 PM GMT
देवभूमि उत्तराखंड में 12 अगस्त को 103 निकायों में एक साथ फहराया जाएगा तिरंगा
x

देवभूमि न्यूज़: उत्तराखंड के सभी 103 निकायों में 12 अगस्त शाम चार बजे को एक साथ हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअल जुड़कर शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी वित्त, शहरी विकास एवं आवास व संसदीय कार्य मंत्री डा. प्रेम चंद अग्रवाल ने दी। बुधवार को मंत्री डा. प्रेम चंद अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर पूरा देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर में अपने राष्ट्र का गौरव तिरंगा झंडा फहराने का आवाह्न किया है। इसी क्रम में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पूरे वतन के लोगों में उत्साह है। डॉ अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड के सभी 103 निकायों में 12 अगस्त शाम 4 बजे हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी वर्चुअल रूप से हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ करेंगे। नगर निगम देहरादून में वित्त व शहरी विकास मंत्री तिरंगा फहराएंगे।

गौरतलब है कि बीते दिनों मंत्री डॉ अग्रवाल ने अपने मंत्रालय के विभागीय अधिकारियों की बैठक ली थी। इस मौके पर मंत्री डा. अग्रवाल ने 75 वर्ष पर 7,50,000 (सात लाख पचास हजार) तिरंगा झंडा बांटने का लक्ष्य दिया था। इसमें शहरी विकास विभाग के सभी 103 निकायों को पांच लाख तिरंगा झंडा फहराने का लक्ष्य दिया था।

Next Story