उत्तराखंड

यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 40 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 17 की मौत

jantaserishta.com
5 Jun 2022 8:48 PM IST
यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 40 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 17 की मौत
x
बड़ी खबर

देहरादून: उत्तरकाशी में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया है. यमुनोत्री के लिए जा रही एक बस खाई में गिर गई है. बताया जा रहा है कि ये हादसा यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा के पास हुआ है. बस में मध्य प्रदेश के 40 यात्री सवार थे.हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं.

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस की टीमें मौके पर भेजी गईं. आननफानन में रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया. हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है, 6 लोग घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है. अभी भी पुलिस और एसडीआऱएफ की टीमें रेस्क्यू में लगी हुई हैं.
डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि बस उत्तरकाशी के लिए मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से आ रही थी, बस यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा के पास खाई में गिरी है. बस में मध्यप्रदेश के यात्री सवार थे.
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. इसकी सूचना पुलिस को दी गई कि एक बस खाई में गिर गई है. आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद रेस्क्यू शुरू किया गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि सभी यात्री यमुनोत्री का यात्रा पर निकले थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story