उत्तराखंड

चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में ट्रांसफॉर्मर फटा, 8 की मौत

Rani Sahu
19 July 2023 2:42 PM IST
चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में ट्रांसफॉर्मर फटा, 8 की मौत
x
चमोली (आईएएनएस)। उत्तराखंड के चमोली में अलकनंदा नदी के तट पर नमामि गंगे प्रोजेक्ट के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में एक बड़ा हादसा हो गया है। प्लांट में करंट लगने से फिलहाल 8 लोगों की मौत की खबर है। इस हादसे में 20 से 25 लोगों के झुलसने की भी खबर है।
घायलों को पीपलकोटी अस्पताल ले जाया गया है।
दरअसल, चमोली के अलकनंदा नदी के तट पर चल रहे नमामि गंगे के प्रोजेक्ट साइट पर ट्रांसफॉर्मर फट गया। हादसा इतना भयंकर था कि कई लोगों के करंट की चपेट में आ गए।
यह हादसा चमोली के सीवर ट्रीटमेंट स्टेशन में हुआ है।
Next Story