
x
उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे पर गुरुवार सुबह किसाला स्लीप जोन के पास भूस्खलन हो गया। हाईवे पर बोल्डर और मलबा आने से रास्ता बंद हो गया था। हाईवे बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे को खोला गया। लेकिन बोल्डर व मलवा गिरने की आशंका के बीच जोखिम भरी आवाजाही हो रही है।
मौके पर मौजूद महावीर पंवार और अनिल कुमार ने बताया कि सुबह अचानक चट्टान से बोल्डर और मलवा भरभराकर हाईवे पर गिर गया। गनीमत रही कि कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया। हाईवे बंद होने की सूचना पर तत्काल निर्माण कार्य एजेंसी ने मशीनें लगा कर वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई। ऑलवेदर सड़क परियोजना के तहत चौड़ीकरण कार्य के चलते यमुनोत्री हाईवे पर कई जगह भूस्खलन जोन बन गए हैं। इन जगहों पर टीएचडीसी डीपीआर तैयार करेगा। वहीं, एनएच भी उन पर ट्रीटमेंट कार्य जल्द शुरू करेगा। वहीं, कहीं दिनों बाद मौसम साफ होने से गंगोत्री यमुनोत्री धाम में चटख धूप खिली। जिसके बाद यमुनोत्री धाम सहित जानकीचट्टी से यमुनोत्री तक श्रद्धालुओं की चहल-पहल है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story