उत्तराखंड

जल्द गर्जिया जोन का लुफ्त उठाएंगे पर्यटक

Admin Delhi 1
3 Oct 2022 6:30 PM IST
जल्द गर्जिया जोन का लुफ्त उठाएंगे पर्यटक
x

रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क के गर्जिया जोन में सैलानियों की आवाजाही फिर शुरू होने वाली है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की इसकी मंजूरी मिल गई है। इसी पर्यटन सीजन में इस जोन को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। 15 नवंबर 2020 को कॉर्बेट पार्क का नया पर्यटन जोन गर्जिया शुरू किया गया था। एनटीसीए से अनुमति नहीं लिए जाने की वजह से डेढ़ साल बाद गर्जिया जोन को बंद कर दिया गया। जोन को खोलने के लिए पर्यटन कारोबारी आंदोलित थे। कॉर्बेट पार्क के उपनिदेशक नीरज कुमार शर्मा ने कहा कि कि अब एनटीसीए की ओर से गर्जिया जोन को अनुमति मिल गई है।

कॉर्बेट नेशनल पार्क के बिजरानी जोन के बफर जोन में गर्जिया जोन का निर्माण किया गया है। इस जोन को सर्पदुली रेंज और बिजरानी रेंज को जोड़कर बनाया गया है। इसमें रिंगौड़ा और फूलताल के नाम से दो चौड़ (मैदान) हैं। यहां वन्यजीवों की हलचल या विचरण को आसानी से देखा जा सकता है। इस जोन में जैव विविधता का अपार भंडार, चौड़ और पहाड़ियां पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।

Next Story