उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा के पर्यटकों के साथ ठगी, पर्यटन मंत्री सख्त

Admin2
5 Jun 2022 3:20 PM IST
केदारनाथ यात्रा के पर्यटकों के साथ ठगी, पर्यटन मंत्री सख्त
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों के लिए तीर्थयात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लंबे इंतजार के बाद टिकट मिल पा रहा है, ऐसे में टिकटों की कालाबाजारी की शिकायतें भी आ रही हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने हेली सेवा के लिए थोक में बुकिंग और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से नौ एविएशन कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा संचालित की जा रही है। गढ़वाल मंडल विकास निगम की वेबसाइट से हेलीसेवा की बुकिंग हो रही है। हाल यह है कि तीर्थयात्रियों को टिकटों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

सोर्स-amarujala

Next Story