उत्तराखंड

कल देहरादून में समस्त राज्य कर्मचारी निकालेंगे गर्जना रैली

Admin Delhi 1
5 Oct 2022 7:03 PM IST
कल देहरादून में समस्त राज्य कर्मचारी निकालेंगे गर्जना रैली
x

हल्द्वानी: अधिकारी-कर्मचारी समन्वय समिति के बैनर तले समस्त राज्य कर्मचारी 7 अक्टूबर को देहरादून में गर्जना रैली निकालेंगे। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कुबेर मावड़ी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि 20 सूत्री मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारी समन्वय समिति ने राज्य के समस्त कर्मचारियों के साथ मिलकर गेट मीटिंग, जनजागरण आदि आंदोलन चलाया लेकिन शासन ने उनकी मांगों को नहीं माना।

इससे कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर को दून में गर्जना रैली के माध्यम से सरकार से मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की जाएगी। मावड़ी ने रैली को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में दून पहुंचने की अपील की है।

Next Story