उत्तराखंड

Kedarnath रूट पर तीन शिव भक्तों की दर्दनाक मौत

Jyoti Nirmalkar
21 July 2024 7:07 AM GMT
Kedarnath रूट पर तीन शिव भक्तों की दर्दनाक मौत
x
उत्तराखंड Uttarakhand : केदारनाथ रूट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। पहाड़ी से भारी पत्थर गिरने से तीन शिव भक्तों की मौत हो गई है। हादसे में पांच यात्री भी घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की ओर से राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया है।
केदारनाथ पैदल रूट पर यात्रा जारी है। बारिश के अलर्ट के बाद प्रशासन की ओर से यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। जिला आपदा प्रबंधनअधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि आपदा कन्ट्रोल को रविवार सुबह सूचना प्राप्त हुई कि केदारनाथ यात्रा मार्ग चीरबासा के पास पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर आने से कुछ यात्रियों की मलबे में दबे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही यात्रा मार्ग में तैनात सुरक्षा कर्मी जिसमें एनडीआरएफ,
DDR
डीडीआर, प्रशासन की टीम मौके पर है राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। रेस्क्यू टीम द्वारा मलबे से तीन व्यक्तियों को निकाल लिया गया है। तीनों यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पांच यात्री भी घायल हुए हैं। घायलों को रेस्क्यू कर HOSPITAL अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतकों का विवरण:-
1. किशोर अरुण पराटे पता नागपुर महाराष्ट्र उम्र 31 वर्ष साथ मे निखिल निम्बाजी
2. सुनील महादेव काले, उम्र 24 पता महाराष्ट्र
3. अनुराग बिष्ट, पता तिलवाड़ा रुद्रप्रयाग
Next Story