उत्तराखंड

पुलिस विभाग में तीन उपाधीक्षकों की नई तैनाती

Admindelhi1
24 Sept 2026 11:31 AM IST
पुलिस विभाग में तीन उपाधीक्षकों की नई तैनाती
x
पुलिस विभाग ने तीन उपाधीक्षकों को सौंपी नई जिम्मेदारी

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने तीन पुलिस उपाधीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। अधिकारियों को अनुकम्पा एवं जनहित के आधार पर उनकी वर्तमान तैनाती से तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आदेश के अनुसार राकेश बिष्ट, जो वर्तमान में उत्तराखंड हाईकोर्ट सुरक्षा, नैनीताल में तैनात थे, को एसटीएफ (कुमाऊं परिक्षेत्र) भेजा गया है। उनका स्थानांतरण अनुकम्पा के आधार पर किया गया है।

इसी तरह मनीष शर्मा, वर्तमान तैनाती जनपद बागेश्वर से स्थानांतरित होकर सीबीसीआईडी खंड, हल्द्वानी में तैनात किए गए हैं। उनका स्थानांतरण भी अनुकम्पा के आधार पर हुआ है।

स्वप्निल मुयाल को जनपद देहरादून से स्थानांतरित कर सतर्कता मुख्यालय, देहरादून में तैनाती दी गई है।

Next Story