उत्तराखंड

इस साल डेंगू फैलने का खतरा ज्यादा, डेंगू से निपटने की तैयारी करने दिए निर्देश

Admin2
8 July 2022 10:53 AM IST
इस साल डेंगू फैलने का खतरा ज्यादा, डेंगू से निपटने की तैयारी करने  दिए निर्देश
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क :उत्तराखंड में इस साल डेंगू फैलने का खतरा ज्यादा है। इसे देखते हुए मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु ने सभी विभागों को डेंगू से निपटने की तैयारी करने, नई फॉगिंग मशीन खरीदने और आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु ने गुरुवार को सचिवालय में डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली।

मुख्य सचिव ने कहा कि पिछले सालों के आंकड़ों के अध्ययन से पता चलता है कि डेंगू प्रत्येक तीसरे वर्ष अधिक जोखिमभरा और जानलेवा हो जाता है। इसके अनुसार 2019 के बाद अब इस वर्ष अत्यधिक सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष डेंगू का प्रभाव अधिक होने के चलते सभी विभागों और आम लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।


Next Story