डेंगू का हॉटस्पॉट बना ये गांव, 4 दिनों में 80 मरीज मिलने से मचा हड़कंप

हरिद्वार: देश के कई राज्यों में इन दिनों डेंगू बुखार अपने पैर तेजी से पसार रहा है. पश्चमी यूपी के बहुत से जिले इन दिनों डेंगू की चपेट में हैं. अब उत्तराखंड में भी बुखार का कहर देखने को मिल रहा है. हरिद्वार जिले के रुड़की का गांव गधारोणा इन दिनों डेंगू का हॉटस्पॉट बनकर उभरा है. गांव में पिछले 4 दिनों में बुखार से जूझ रहे करीब 160 मरीजों के ब्लड सैंपलों की जांच की गई. जिसमें से एक साथ 80 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है. यह जानकारी जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह ने दी है. उन्होंने बताया कि इससे पहले गांव में 19 और डेंगू पीड़ित मरीज मिले थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





