उत्तराखंड

आधा दर्जन निजी अस्पतालों से एक सप्ताह में वसूला तीस हजार जुर्माना

Admin Delhi 1
20 March 2023 2:41 PM GMT
आधा दर्जन निजी अस्पतालों से एक सप्ताह में वसूला तीस हजार जुर्माना
x

काशीपुर: नगर निगम की टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फेंकने पर एक सप्ताह में आधा दर्जन निजी अस्पतालों का चालान कर तीस हजार का जुर्माना वसूला गया है।

सोमवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी एवं सहायक नगर आयुक्त यशवीर सिंह राठी के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फेंकने पर गिरीताल रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल का चालान कर 5 हजार का जुर्माना वसूला।

इसके अलावा प्रतिष्ठानों से 2 किलो 100 ग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी ने बताया कि कुल 5 चालान कर 6300 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इससे पूर्व रामनगर, मुरादाबाद रोड पर निजी अस्पतालों में चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान सार्वजनिक स्थान पर कूड़े फेंकने, अस्पताल में गंदगी मिलने, बायो मेडिकल वेस्ट का सही से निस्तारण नहीं होने पर चालान कर जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में छह निजी अस्पतालों से तीस हजार से जुर्माना वसूला गया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। वहां पर लाइसेंस लिपिक जितेंद्र कुमार, सहायक विक्रांत यादव, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta