उत्तराखंड

मंडी चौकी के पीछे चोरों ने तोड़ी दो आढ़त की दीवारें

Admin4
2 Oct 2023 2:25 PM GMT
मंडी चौकी के पीछे चोरों ने तोड़ी दो आढ़त की दीवारें
x
हल्द्वानी। मंडी चौकी के पीछे चोरों ने आढ़त की दीवार तोड़ डाली। घटना को अंजाम देने के बाद चोर आसानी से फरार हो गए और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। घटना की जानकारी सुबह आढ़त खुलने पर हुई।
मंडी चौकी के पीछे फल आढ़त लाइन में सुशील गुप्ता की गर्ग एंड कंपनी के नाम से आढ़त है। सुशील राशन के थोक विक्रेता है। सुशील के बगल में राम सिंह जंगपांगी की आढ़त है और वो भी राशन के थोक विक्रेता हैं। बीती रात चोरों ने सुशील गुप्ता की आढ़त की पीछे की दीवार करीब दो फीट के दायरे में तोड़ दी और आढ़त के अंदर दाखिल हो गए, लेकिन आढ़त में चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा।
जिसके बाद चोरों ने राम सिंह जंगपांगी की आढ़त की दीवार तोड़ी, लेकिन चावल की बोरियां रखे होने की वजह से वह अंदर दाखिल नहीं हो सके। जिसके बाद चोरों ने दीवार करीब चार फीट तक तोड़ डाला, लेकिन बोरियों की वजह से वह अंदर नहीं घुस सके और मौके से फरार हो गए। सुबह जब दोनों आढ़ती आढ़त पहुंचे तो चोरी का खुलासा हुआ। जिसके बाद घटना की सूचना मंडी पुलिस चौकी को दी गई।
आढ़तियों ने घटना की जानकारी नए मंडी अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू को भी दी। सुशील ने बताया कि 5-6 साल पहले भी चोरों ने उनकी आढ़त में चोरी की थी और करीब 65 हजार रुपये ले गए थे। मंडी चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कम्बोज ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
Next Story