
x
उत्तराखंड पुलिस का हाईटेक सुरक्षा प्लान, ड्रोन और CCTV से 24 घंटे निगरानी
Uttarakhand : कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने इस बार सुरक्षा व्यवस्था का दायरा और अधिक बढ़ा दिया है। यात्रा मार्गों, प्रमुख शिव मंदिरों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही ड्रोन, सीसीटीवी कैमरों और आधुनिक निगरानी प्रणाली के जरिए पूरे मेले पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है।
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए इस बार 18 सुपर जोन बनाए जा रहे हैं जबकि वर्ष 2024 में 13 व 2025 में 16 सुपर जोन बनाए गए थे। इसी तरह इस बार 40 जोन बनाए गए हैं जोकि वर्ष 2025 में 37 थे। सेक्टरों की संख्या भी 134 से बढ़ाकर 141 की गई है। सीसीटीवी कैमरों की संख्या 336 से बढ़ाकर 370 की गई है, ताकि यात्रा मार्ग पर चप्पे-चप्पे मार्ग पर नजर रखी जा सके।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस वर्ष कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को पहले की तुलना में अधिक व्यापक और तकनीक आधारित बनाया गया है।पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार सुरक्षाबल बढ़ाया गया है।
कांस्टेबल से लेकर एएसपी तक 3753 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी कांवड़ ड्यूटी में तैनात रहेंगे। वर्ष 2024 में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की संख्या 2444 जबकि वर्ष 2025 में कुल संख्या 3256 थी।
केंद्रीय सुरक्षा बल के साथ-साथ बीडीएस व एटीएस टीमें बढ़ाई
कांवड़ यात्रा में पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार केंद्रीय सुरक्षा बल के साथ-साथ आतंकवाद विरोधी दस्ता, बम निरोधक दस्ता व ड्रोन की संख्या भी बढ़ाई गई है। वर्ष 2025 में पीएसी व आइआरबी की 15 कंपनियां सुरक्षा व्यवस्था में लगाई गई थी जोकि इस वर्ष बढ़ाकर 17 की गई है।
इसी तरह केंद्रीय सुरक्षा बल की कंपनियां 11 से बढ़ाकर 18, बम निरोधक दस्ता की सात टीमों से बढ़ाकर आठ टीमें, स्वान दल सात से बढ़ाकर आठ, आतंकवाद विरोधी दस्ता दो से बढ़ाकर चार, अग्निशमन वाहन 24 से बढ़ाकर 27 व ड्रोन की संख्या 22 से बढ़ाकर 30 की गई है।
वर्ष 2025 में पहुंचे थे 4.52 करोड़ कांवड़ यात्री
कांवड़ यात्रियों की संख्या में हर वर्ष बढ़ोतरी हो रही है। वर्ष 2025 में 4.52 करोड़ कांवडयात्री हरिद्वार पहुंचे थे। इनमें सबसे कम 1.67 प्रतिशत कांवड़यात्री उत्तराखंड, पांच प्रतिशत राजस्थान, 8.33 प्रतिशत पंजाब, दिल्ली से 16.67, उत्तर प्रदेश से 26.67 प्रतिशत जबकि सर्वाधिक हरियाणा से 31.67 व 10 प्रतिशत कांवडयात्री अन्य राज्यों से पहुंचे थे।
Tagsकांवड़ यात्रा 2026उत्तराखंड पुलिसकांवड़ यात्रा सुरक्षाड्रोन निगरानीCCTV कैमरेहरिद्वार कांवड़ यात्राशिवभक्तसुरक्षा व्यवस्थाहाई अलर्टउत्तराखंड न्यूजट्रैफिक व्यवस्थापुलिस प्रशासनइलेक्ट्रॉनिक सर्विलांसKanwar Yatra 2026Uttarakhand PoliceKanwar Yatra securitydrone surveillanceCCTV camerasHaridwar Kanwar YatraShiva devoteessecurity arrangementshigh alertUttarakhand newstraffic managementpolice administrationelectronic surveillance.
Next Story





