उत्तराखंड

दमकल कार्यालय के पास युवक की लाश मिलने से इलाके में मचा हड़कंप

Admin Delhi 1
23 July 2022 12:28 PM GMT
दमकल कार्यालय के पास युवक की लाश मिलने से इलाके में मचा हड़कंप
x

हल्द्वानी न्यूज़: दमकल विभाग के कार्यालय के पास शनिवार सुबह युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर मेडिकल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। शव के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। एसएसआई विजय मेहता ने बताया कि युवक की उम्र 30 से 40 साल के बीच है। हालत देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शव तीन-चार दिन पुराना है। शव पर कीड़े पड़ चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह कुछ लोग कूड़े की ढ़ेर के बगल से गुजर रहे थे। शव से बदबू आने पर उन्होंने पास जाकर देखा तो एक युवक की लाश पड़ी थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतक के शरीर पर काली पेंट व लाल रंग की बनियान है। सुनसान जगह पर लाश मिलने से लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं।

Next Story