उत्तराखंड
Dehradun में यहां दो शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Tara Tandi
26 Aug 2024 11:39 AM IST

x
Dehradun देहरादून : सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर एक खड़ी कार में महिला और पुरुष का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
देहरादून में यहां दो शव मिलने से मचा हड़कंप
देहरादून में सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर एक खड़ी कार में दो लोगों के शव मिले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों की पहचान 45 वर्षीय महेश्वरी और 50 वर्षीय राजेश साहू निवासी काठ बंगला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजेश साहू ड्राइवर का काम करता है।
इसे माना जा रहा घटना की वजह
बताया जा रहा है कि प्रथम दृष्टया में दोनों ने अत्यधिक शराब पी रखी थी। घटना के समय गाड़ी का इग्निशन ऑन था और रात में गाड़ी का लगातार AC ऑन रहने के कारण गैस और तापमान के प्रभाव के कारण दोनों की मौत हुई है। निरीक्षण के दौरान फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से कोई भी संदिग्ध वस्तु, साक्ष्य नहीं पाए गए हैं।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौक के कारणों का पचा चल पाएगा। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आस-पास लोगों से घटना के संबंध में पूछताथ कर रही है।
TagsDehradun दो शव मिलनेमचा हड़कंपपुलिस मामलेजांच जुटीDehradun: Two dead bodies foundcommotion ensuespolice start investigation into the matter. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





