उत्तराखंड

हल्द्वानी में 'बेड टच' मामले को लेकर हुआ जमकर बवाल, आठवीं की छात्रा ने खोली पोल

Admin Delhi 1
21 July 2022 5:34 PM IST
हल्द्वानी में बेड टच मामले को लेकर हुआ जमकर बवाल, आठवीं की छात्रा ने खोली पोल
x

हल्द्वानी क्राइम न्यूज़: शहर के उजाला नगर स्थित एक निजी स्कूल में आठवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामना आया है। जिसके बाद छात्रा के परिजनों ने पहले स्कूल में उसके बाद थाने में जमकर हंगामा काटा। आक्रोशित भीड़ को बमुश्किल शांत किया। छात्रा के परिजनों ने बताया कि एक अध्यापक द्वारा कई दिन से उनकी पुत्री को उसकी शारीरिक माप लेने के बहाने बुलाया जाता और फिर छेड़छाड़ की जा रही थी।

वे उसे अपने कार्यालय में बुलाते और शरीर का माप लेने की बात करते और गलत तरीके से टच करते यह बात आज सुबह ही जब उन्हें बेटी द्वारा पता चली तो उन्होंने स्कूल पहुंच आरोपित शिक्षक से इस बारे में पूछा तो वह बहाने बनाने लगा। बहर हाल खबर लिखे जाने तक इस पूरे मामले में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।

Next Story