उत्तराखंड
Theft: सुनार की दुकान से चोरों ने ताला तोड़कर सोना-चांदी किये पार
Sanjna Verma
31 July 2024 10:32 PM IST

x
उत्तराखंड Uttarakhand: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. जिले में चोरों ने एक सुनार की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार रात शहर के खजांची मोहल्ले की है, जहां चोरों ने सुनार की दुकान पर धावा बोल दिया. चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब 7 ग्राम सोना और 1 किलो चांदी चोरी कर ली.
इस मामले में अल्मोड़ा के एसएसपी ने बताया कि सुनार की दुकान में चोरी की वारदात की सूचना पर पुलिस ने टीम गठित कर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के CCTV खंगालकर चोरों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. इसके अलावा एसएसपी ने जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी का आश्वासन भी दिया है.
Tagsसुनारदुकानचोरोंतालासोनाचांदीपार goldsmithshopthieveslockgoldsilvercrossजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





